फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गया था गाड़ी का कागज दिखाने, 6.33 लाख गायब

Tue, 19 Mar 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान डीसीएम स्टेयरिंग के पास डिक्की से 6.33 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने वाहन की जांच करने वाले दरोगा और सिपाही पर ही रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। उसने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनेजर सिंह डीसीएम गाड़ी रिफाइंड और अन्य तेल लोड कर शोहरतगढ़ में एक किराना व्यवसायी को डिलिवरी करके 6.33 लाख रुपये लेकर अपने घर के लिए चला था। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर पहुंचा तो वहां पर एक दरोगा और सिपाही वाहनों की जांच कर रहे थे। गाड़ी रोककर सिपाही ने उसके कागजात मांगे।
इस पर उसने कहा कि माल शोहरतगढ़ डिलिवरी करके आ रहा है और उसके पास कैस अधिक है। जो गाड़ी में रखा हुआ है। कागज देखकर यहीं दे दीजिए। इस पर सिपाही ने दरोगा के पास जाकर कागजात दिखाने को कहा। कागजात लेकर वह दरोगा के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा कि कागजात पूरे नहीं हैं और दो हजार रुपये दो नहीं तो गाड़ी बंद करवा देंगे। इस पर अपने पास रखे 900 रुपये देकर आया तो देखा की गाड़ी की स्टेयरिंग के पास डिक्की में रखा हुआ 6.33 लाख रुपये नहीं थे। इसके बाद सारी जानकारी दरोगा को जाकर दी। तब वह चोरी करने वालों का पता लगाने की बात करके चले गए फिर लौटे नहीं है। हमें विश्वास है कि यह कार्य जांच करने वाले दरोगा व सिपाही ने किया है। मामले की जांच करके रुपये बरामद करके दिलवाया जाए। इस संबंध में पीडि़त ने सदर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिली है। रुपये टप्पेबाज के ले जाने की आशंका है, उसकी जांच की जा रही है। साथ ही पीड़ित की ओर से धन उगाही के आरोपों की जांच की जाएगी। जांच में जो सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें