फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद खुला मौसम, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद खुला मौसम, बढ़ी ठंड
विज्ञापन

-शुक्रवार रात में हुई तेज बारिश, रविवार को बढ़ेगी ठंड, छाया रहेगा कोहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दो दिन रुक-रुककर हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ हुआ, लेकिन धूप निकलने के कुछ देर बाद ही बादल छा गए। कभी धूप-कभी छांव के मौसम में दिन में भी लोग ठंड से परेशान हुए। शाम होते ही मौसम और सर्द हो गया, गलन तेज होने से लोग घरों में दुबकने लगे। अच्छे मौसम की उम्मीद में लोग मौसम विभाग की खबरों को देखने में जुटे रहे।
जिले में शुक्रवार रात में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। सुबह धूप निकली तो दोपहर तक ठंड से कुछ राहत मिली। कई दिन बाद धूप हुई तो लोगों को घर के कपड़े धोने और सूखाने का मौका मिला। दोपहर बाद धूप बेअसर हुई तो लोगों को ठंड ज्यादा महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बारिश के कारण रविवार को तापमान कम होगा। कोहरा छाया रहेगा, जबकि धूप नहीं होने का पूर्वानुमान है। धूप नहीं होने के कारण रात की ठंड का असर दिन में भी बना रहेगा।
विज्ञापन

धूप के बावजूद भी शीत दिवस
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लभगग सात डिग्री सेल्सियस कम है। इस कारण धूप होने के बावजूद भी शीत दिवस की स्थिति आ गई। हवा की दिशा भी पश्चिमी हो गई है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को कोहरा छाया रहेगा, अत्यधिक ठंड के कारण शीत दिवस की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

सड़कों पर कीचड़ और अलाव की लकड़ी गीली
बारिश के कारण जिले की खराब सड़कों पर कीचड़ फैल गई है, इस कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। अलाव के लिए रखी गई लकड़ियां गीली हो गई हैं, बारिश में अलाव की आंच मंद पड़ गई है। घरों में लोग रूम हीटर के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। बारिश के कारण शाम होते ही देर रात तक गुलजार रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें