फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग के सोमवार सुबह 11:30 बजे जारी राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, यह तंत्र अगले 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बढ़ने, कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, डिप्रेशन के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि फिलहाल भारी बारिश के संकेत नहीं हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा या फुहारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

इस बदलाव से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि बादलों के बीच धूप निकलने पर गर्मी बनी रह सकती है।
उधर, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के कृषि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मिलते-जुलते संकेत दिए गए हैं। केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे में क्षेत्र में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि डिप्रेशन के प्रभाव से अगले 24 घंटे तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बादलों की आवाजाही के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान किसानों, राहगीरों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें