सिद्धार्थनगर। मौसम में दिन प्रतिदिन हो रहे बदलाव से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान तीन-तीन डिग्री गिरने से लोगों को सुबह-शाम ठंड सताने लगी है, जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिल रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह में कोहरा कुछ देर के लिए रहा। इससे ठंड का एहसास हुआ, जबकि सुबह में सूर्य के दर्शन ताे हुए लेकिन ठंड बरकरार रही।
दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को सूर्य के तेज धूप का असर दिखाई दिया, जबकि दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन दिन ढलने के साथ ही लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया। शाम को पछुआ हवा चलने से लोगाें को ठंड का और भी सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ठंड जारी रहेगा, लेकिन दोपहर में सूर्य के तेज का भी असर रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज की गई।