फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : शाम को चली पछुआ हवा ने गलन का कराया एहसास

Sun, 15 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी जबकि शाम में ठंडी हवा परेशान कर रही है। शनिवार को भी शाम ढलते ही पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ गई और लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह में मौसम साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप से गर्मी बढ़ती गई। खासकर बुजुर्ग और बच्चे इस बदलाव से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पूरे दिन धूप तेज होने से लोग गर्मी का सामना करते रहे, लेकिन शाम होते ही 10 से 12 किमी की रफ्तार से पछुआ चलनी शुरू हो गई, जिससे लोगों को ठंड का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी मौसम इसी तरह का रहेगा। इससे लोगों को दिन में गर्मी व रात में ठंड का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें