फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौसम की मार... उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज

Mon, 20 Apr 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों के सेहत की जांच करने के साथ ही उन्हें दवाएं दी गई। इसमें उलटी-दस्त के शिकार मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

इसमें बच्चों के साथ ही बुजुर्ग और अन्य उम्र के लोग शामिल रहे। डॉक्टरों के मुताबिक तापमान में तेजी से होने वाली वृद्धि के कारण यह दिक्कत हो रही है। लू से बचने की जरूरत है। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को दोपहर दो बजे तक 102 मरीजों ने पंजीकरण कराया। भीषण गर्मी के कारण मेले में आए अनिल, राहुल और विक्की जैसे कई मरीजों में उल्टी-दस्त की शिकायत मिली जबकि कई बुजुर्ग जोड़ और पेट के दर्द से परेशान दिखे। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों अंतर्गत आयोजित आरोग्य मेलों में 59 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने 25 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें