फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल पंपों पर नहीं सुधर रही व्यवस्था, संकट बरकरार

Mon, 20 Apr 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप पर दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की किल्लत से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के लिए लोग घंटों लाइन लगाकर इंतजार कर रहे हैं। बांसी कस्बा सहित सोनखर, रतनसेन स्कूल के आगे स्थित पेट्रोल पंप और छितौना स्थित पंपों पर ईंधन उपलब्ध न होने से चालकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि यहां के पेट्रोल पंपों पर क्षमता से कम डीजल और पेट्रोल आ रहा है। पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल नहीं है..., का बोर्ड लगा दिया जा रहा है। पेट्रोल न मिलने से दैनिक कामकाज, स्कूली बच्चों के आवागमन और आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। लोग डीजल और पेट्रोल के लिए एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें