सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम में सुबह से शाम तक बादलों के छाने व रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मात्र तीन डिग्री का अंतर होने से लोगों को घरों में उमस का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगे भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
सोमवार की सुबह से ही बादल छाए रहे, रह-रह कर बूंदाबांदी भी हुई। वहीं दोपहर के समय लगभग एक घंटा तक रिमझिम फुहारा भी गिरी। इससे लोगों को सूरज की तपिश का सामना नहीं करना पड़ा। हल्की बूंदाबांदी व रिमझिम फुहार के बाद सड़काें पर चहल-पहल रही। पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। इससे लोगों ने इस मौसम का खूब आनंद लिया।