फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, संक्रामक बीमारियां बढ़ीं

Mon, 03 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मौसमी बीमारियों के मरीजों से मेडिकल में वार्ड फुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम के करवट बदलते ही संक्रामक बीमारियां बढ़ने लगी हैं। उल्टी-दस्त का प्रकोप तेजी से पांव पसराने लगा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी व ओपीडी में प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे लंबी तादाद बच्चों की है। वहीं चिकित्सक खान-पान में सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

एकाएक बदलते मौसम के मिजाज से हर कोई परेशान है। दिन में गर्मी और रात में सर्द हवा लोगों पर भारी पड़ने लगी है। इससे सर्दी, जुकाम बुखार सहित कई प्रकार की बीमारियों पांव पसराने लगी है। ठंड के बाद एकाएक शुरू हुई गर्मी से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। इन दिनों बच्चों में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो इमरजेंसी में प्रतिदिन उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों के आने संख्या एक दर्जन से अधिक है। वहीं ओपीडी में इन मरीजों की संख्या अधिक है। यहां लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज आ रहे हैं। हालांकि अस्पताल में इससे बचाव के इंतजाम हैं। इमरजेंसी में भर्ती 14 माह की बच्ची आयूसी को लेकर भर्ती उसका बाजार निवासी रानी देवी कहती हैं पहले बुखार हुआ। इसके बाद उल्टी- दस्त शुरू हो गया। उपचार के बाद स्थिति में सुधार है।
वहीं महदेवा निवासी रामवृक्ष ने बताया कि दो वर्षीय पुत्र अंशू को एकाएक जुकाम हुआ। इसके बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गई। नजदीक के अस्पताल पर ले गए थे। जहां से जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई। उपचार के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। लोटन निवासी राजाराम ने कहा कि बेटी अदिति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उल्टी शुरू हो गया है। वहीं सिकरी से दो वर्षीय बेटे राजकुमार को लेकर भर्ती राजेंद्र ने कहा कि सुबह अचानक बच्चे की तबीयत खराब हो गई। उल्टी होने लगा। पास के अस्पताल पर ले गए तो वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

यहां उपचार के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय चौधरी ने बताया कि मौसम में एकाएक बदलाव के कारण उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ा है। बच्चों में इस बीमारी का असर सबसे अधिक है। अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को स्वच्छ पानी पिलाएं, बाहर की वस्तुओं को न खाने दें, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। अगर बच्चे को उल्टी-दस्त होता है तो ओआरएस का घोल पिलाएं और चिकित्सक के पास जरूर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें