फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्की बारिश में जलभराव, आवागमन दुश्वार

Tue, 21 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज से भड़रिया मार्ग पर बहेरिया गांव के समीप मुख्य सड़क भरा पानी। 
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज-भड़रिया मुख्य मार्ग पर बहेरिया गांव के समीप हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बहेरिया चौराहे के पास मुख्य सड़क पर बारिश का पानी भर जाता है, जिससे लोगों को तहसील मुख्यालय और गांव के मुख्य चौराहे तक पहुंचने के लिए पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने का भी खतरा बना रहता है।
ग्रामीण रामबिहारी गुप्ता, हिरेंद्र पांडेय, शैलेंद्र कश्यप, लवकुश पांडेय और शिवम पांडेय ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बरसात में यही स्थिति रहती है। बावजूद इसके संबंधित विभाग अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कर सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बहेरिया चौराहे पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए ताकि बरसात के दिनों में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
सड़क पर जलभराव से परेशानी: भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने ड्रग वेयरहाउस की ओर जाने वाली सड़क पर बारिश के चलते सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रही है।
क्षेत्र के ग्रामीण बिंदराज वर्मा, महबूब सैयद, उस्मान चौधरी, जावेद हयात, बबलू मिश्रा ने बताया है कि जलभराव से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया है। इस सड़क के मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें