बारिश से कई स्कूल में भरा पानी, पढ़ाई ठप
पथरा। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से सड़कों पर जलभराव से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। आलम यह है कि कई स्कूलों में पानी भर जाने से पढ़ाई बाधित हो गई है।
दरअसल, क्षेत्र में सूखे की अंदेशा से आशंकित किसानों को लगभग दो सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से राहत मिली है। वहीं, इलाके की अधिकांश सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
इन मार्गों पर भरा पानी
सेहरी बुजुर्ग, बरहपुर मार्ग पथरा बाजार-तिगोड़वा मार्ग, पथरा बाजार-बनकटा मार्ग, पाला-कोडऱाव मार्ग, गौरागढ़-मसिना खास मार्ग, सिस ई.डड़वा राजा मार्ग पर जलभराव से आवागमन बाधित हो गई है। वहीं, मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिसई खुर्द, धर्मपुरवा, फुलवापुर, बनकटा, किशुनपुरवा, रमवापुर, खिरौहा, बभनपुरवा, पाला, पूमाध्यमिक विद्यालय पाला, बनकटा, सिसई खुर्द के अलावा कई स्कूलों में पानी भर गया है।
दिनभर बारिश से शहर से गांव तक जलभराव
फोटो कैप्सन 80पी.81पी 82पी व 83पी. बैदौला चौराहा औसानपुर जाने वाले मार्ग पर जलजमाव
- बैदौला चौराहे से औसानपुर और तहसील मुख्यालय को जाने वाले मार्ग पर बनी जलभराव की स्थित
- वेयर हाउस का परिसर तालाब में तब्दील
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। गुरुवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश पूरे दिन तक होती रही। इस दौरान नगर पंचायत में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इतना ही नहीं कई नालियां चोक होकर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगी हैं, जिससे पैदल लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है।
डुमरियागंज नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों की पोल गुरुवार को दिनभर हुई बारिश में खुल गई। बैदौला चौराहे से औसानपुर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से जलजभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, इसके अलावा इसी मार्ग से तहसील मुख्यालय को जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ तेज धारा में पानी बहता दिखाई दिया। बैदौला चौराहे पर स्थित वेयर हॉउस का नजारा तो तालाब की तरह हो गया, जहां पूरा परिसर तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया था। वेयर हॉउस के पानी से उठने वाले सड़ांध से आसपास के लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इसी तरह, नगर पंचायत के सफा कॉलोनी में सड़क किनारे जलनिकासी के लिए बनी नालियां चोक होकर ऊपर बहने लगी हैं, जिससे यहां के लोगों का पैदल आना-जाना दूभर हो गया है। नगर के रुहेल अहमद, आशीष श्रीवास्तव, सनी, राकेश, सुजीत आदि ने जल निकासी की समस्या ठीक करने के साथ ही रास्तों में व्याप्त गड्ढों को भरवाने और सड़कों के मरम्मत करवाने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ शिवकुमार ने बताया कि बारिश से पहले ही नगर पंचायत की सभी नालियों को साफ करवाया गया है। नगर के प्रमुख जगहों पर कहीं भी जल निकासी की समस्या नहीं है। अगर कहीं है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।