गोल्डन कार्ड बनवाने में लापरवाही न करें: डीएम
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व आयुष्मान भारत की बैठक हुई। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि सभी एमओआईसी आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड शत-प्रतिशत बनवाना सुनिश्चित करे। कैंप लगाकर व सहज जन सेवा केंद्रों के माध्यम से कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
डीएम ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि टीकाकरण कराने के पश्चात उसका फीडिंग कराएं। डीएम ने बैठक के दौरान परिवार नियोजन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, टीकाकरण अभियान, रोगी कल्याण समिति, अनटाइड फंड, हेल्थ वेयरनेस सेंटर, जननी सुरक्षा योजना आदि की समीक्षा की। साथ ही एमओआईसी को निर्देश दिया कि अनटाइड फंड की धनराशि शत-प्रतिशत व्यय करें। मौके पर सीडीओ हर्षिता माथुर, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. प्रशांत अस्थाना आदि मौजूद रहे।