फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा बहाने पर भी पानी नसीब नहीं

Wed, 10 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही सरकार ने आम आदमी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर लाखों खर्च कर ओवरहेड टैंक स्थापित किया। ये टैैंक व पंप हाउस बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


हर साल गर्मी में यह उम्मीद जगती है कि शायद इस बार टैंकों से जलापूर्ति हो जाए। लेकिन आम आदमी की यह हसरत शायद इस गर्मी में भी अधूरी रह जाएगी।गर्मी शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। लेकिन आलम यह है कि अब तक पाइप लाइन का काम भी पूरा नहीं हुआ।

इसके अलावा अन्य कई खामियां शासन की पेयजल आपूर्ति योजना को धराशायी कर रही हैं। क्षेत्र में इसको लेकर सवाल सरगर्म है। लोगों का कहना है कि खद्दर की दांव पेच व प्रशासनिक अमले की उदासीनता के चलते इस गर्मी में भी शुद्ध पानी की दरकार है।
विज्ञापन


डुमरियागंज नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी अग्रहरि ने बताया कि नगर पंचायत में वाटर सप्लाई की व्यवस्था सुदृढ़ करवाने व कार्य पूरा करने के लिए कई बार जल निगम के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखा गया है।

जल्द ही नगर पंचायत में वाटर सप्लाई का काम आरंभ होगा। उनका भी उद्देश्य है कि नगरवासियों को शुद्ध पेय जल मुहैया हो। जल निगम के अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह ने बताया कि डुमरियागंज नगर पंचायत सहित शाहपुर, हल्लौर में स्थापित ओवर हेड टैंक से जल्द ही जलापूर्ति हो जाएगी।

मामूली फाल्ट के चलते बिलंब हो रहा है। हर हाल में अगले माह से लोगों को स्वच्छ पानी मिलना शुरू हो जाएगा। नवीन मंडी स्थल शाहपुर में भी भवन व दुकान निर्माण के बाद यहां परिसर में पानी की टंकी का निर्माण हुआ।

उद्देश्य था कि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना। लेकिन यह टैंक भी सिर्फ शो पीस बनकर रह गया है। क्षेत्र के अनिल श्रीवास्तव, संचित साहनी, बब्लू, अब्दुल सुभान उर्फ चीनी, बब्बू राईनी आदि ने जिम्मेदारों से टैंक से जलापूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें