फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने निकाला जुलूस

Wed, 10 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख तक के आभूषण की खरीदारी पर पैन नंबर की बाध्यता लागू करने के फरमान पर सराफा व्यापारी भड़क गए हैं। इन जनविरोधी करार देते हुए व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद कर विरोध जताया।
विज्ञापन


जुलूस निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने 10 लाख तक की खरीद को पैन से बाहर रखने की मांग की।सिद्धार्थनगर सराफा कल्याण एसोसिएशन के नेतृत्व में लामबंद व्यापारियों ने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध जताया।

व्यापारियों का कहना था कि देश में अभी करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके पास पैन कार्ड नहीं है। जब तक शत-प्रतिशत लोगों का पैन कार्ड नहीं बन जाता, तब तक ऐसे नियम लागू किया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन


अगर सरकार इसे लागू करना भी चाहती है तो छूट सीमा को 10 लाख रुपये तक रखा जाए। नए निर्देशों से व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। सराफा व्यापारियों के समक्ष भूखमरी की नौबत उत्पन्न हो जाएगी। लिहाजा सरकार नियमों में बदलाव करे।

कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो सराफा व्यापारी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। व्यापारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजितराम प्रजापति को सौंपा। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष मिट्ठूलाल कसौधन, संरक्षक कन्हैया लाल वर्मा, बबलू अग्रहरि, शिवप्रसाद, कृष्णमोहन, संतोष वर्मा, राजेश कसौधन, राजकुमार सोनी, प्रेमचंद, मधुकर, गिरजाशंकर, ओमप्रकाश, मनोज वर्मा, अभय कसौधन, मणिकांत दुबे, शंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें