फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी में मिलेगी वॉशिंग पिट की सुविधा, ट्रेनों की होगी सफाईि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट सुविधा विकसित की जा रही है। इससे ट्रेनों की सफाई और साधारण मरम्मत यहीं हो सकेगी, जबकि इससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ इस रूट से ट्रेन का संचालन भी बढ़ाया जाएगा। इससे लोगों को नई सुविधाएं मिलेंगी।
वाशिंग पिट की सुविधा गोरखपुर में है। जबकि वर्तमान में कुछ ट्रेन बढ़नी से भी संचालित की जा रही हैं। वहीं बाॅर्डर के करीब का स्टेशन होने से नेपाल के यात्रियों का आना-जाना रहता है। इससे बढ़नी से लंबी दूरी पर भी ट्रेनों को संचालित करने की उम्मीद है। ऐसे में ट्रेनों की सफाई और रखरखाव में वाशिंग पिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसका उपयोग ट्रेनों के बाहरी और अंदरूनी हिस्से की सफाई के लिए किया जाता है। साथ ही यह डिब्बों के बेस पार्ट्स की जांच और मरम्मत के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़नी में वाशिंग पिट का उपयोग ट्रेनों को साफ करने से यात्रियों को स्वच्छ यात्रा का अनुभव मिलेगा। वहीं वाशिंग पिट सुविधा ट्रेनों की साधारण मरम्मत के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है, जिससे ट्रेनों को लंबे समय तक चलाने में मदद मिलेगी। जबकि यह सुविधा रेल सेवा विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वाशिंग पिट की सहायता से 20 से अधिक डिब्बों वाली ट्रेन कुछ ही मिनटों में साफ हो जाती है।ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें