फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही पर वार्ड ब्वॉय निलंबित

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही पर वार्ड ब्वॉय निलंबित
विज्ञापन

- कूड़े के ढेर में मरीज मिलने का मामला, एजेंसी को नोटिस
- स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर सीएमओ ने की जांच
- ड्यूटी की निगरानी के लिए नामित किए गए नोडल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में कूड़े के ढेर में मरीज मिलने के मामले में एक वार्ड ब्वाय को निलंबित किया गया है। आउटसोर्सिंग एजेंसी को नोटिस दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सीएमओ डॉ. वीके वर्मा ने मामले की जांच की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमएस डॉ. एके झा ने कार्रवाई की है।
जिला अस्पताल में चार अगस्त को कूड़े के ढेर में बुजुर्ग मरीज शौकत अली मिले थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करके मामले के जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीएमओ ने जांच शुरू की तो कर्मचारियों के ड्यूटी में मनमानी का खेल सामने आया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार वार्ड ब्वाय सिराजुल हक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वार्ड ब्वाय विजय प्रकाश आर्य व चौकीदार किशोर सिहानिया के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सेवा प्रदाता कंपनी को नोटिस दिया गया है कि कर्मचारियों से नियमित ड्यूटी कराई जाए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसएल पटेल को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने एवं निगरानी करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई हुई है। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें