फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, आज हरी झंडी दिखाएंगे रेलमंत्री

Sun, 22 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों को जिस घड़ी का इंतजार था, अब वह दूर नहीं। कुछ घंटे बाद ही जिले को नई सौगात मिल जाएगी। बहुप्रतीक्षित बढनी-गोंडा रूट पर बड़ी लाइन की ट्रेन दौड़ेगी तो वाशिंग पिट बनने से विकास के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

रविवार को इसका श्रीगणेश करने देश के रेल मंत्री व राज्य मंत्री एक साथ  जिले  में आ रहे हैं।
अपराह्न तीन  बजे  वह  बढनी से पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि ऐन वक्त पर कार्यक्रम में थोड़ी तब्दीली भी हुई है।
करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च कर रेलवे ने  नेपाल सीमा पर स्थित बढनी से गोंडा तक आमान परिवर्तन किया है। अब इस रूट पर बड़ी लाइन की ट्रेनें दौड़ सकेंगी। इस रूट पर रवाना होने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा खुद जिले में आ रहे हैं।
पूर्व में इनका कार्यक्रम दोपहर 1 बजे का प्रस्तावित था, मगर अब तीन बजे बढनी पहुंचेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी डाॅ. सुरेन्द्र कुमार ने शोहरतगढ़ के उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को शांति-व्यवस्था व अन्य प्रबंध के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें