फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का प्रमाण पत्र दिखाने पर पालकों को आसानी से लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे का प्रमाण पत्र दिखाने पर पालकों को आसानी से लगेगा टीका
विज्ञापन

- इस सप्ताह युवाओं को 15 हजार डोज लगाने का लक्ष्य
18-44 वर्ष के उम्र की महिलाओं को अलग से लगेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोविड टीकाकरण में युवाओं को टीका लगवाने के लिए पहली जून से शुरू अभियान के दूसरे सप्ताह में 15 हजार डोज की दूसरी खेप आ चुकी है। जिनके बच्चों की उम्र 12 वर्ष तक है, वे मां या पिता होने का प्रमाण पत्र दिखाएंगे तो उन्हें आसानी से टीका लगाया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बच्चों को सुरक्षित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए गए हैं और बच्चों के मां, पिता का टीकाकारण किया जा रहा है।
सोमवार से शनिवार के बीच 18 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 15 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण कराने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। अभिभावक स्पेशल, महिला स्पेशल समेत न्यायिक, बैंक और मीडिया कर्मियों के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में जिला चिकित्सालय में दो केंद्र समेत नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पुराना नौगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा, शोहरतगढ़, खेसरहा, मिठवल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज, खुनियांव एवं बढ़नी को टीकाकरण के लिए सत्र स्थल का चयन किया गया है, जबकि जिले में अभिनव प्रयोग के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले लाभार्थी को वरीयता मिलेगी। इसके अलावा जिला सिविल न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट भवन के सूचना कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक विकास भवन शाखा के बूथ पर क्रमश: न्यायिक, मीडिया और बैंक कर्मियों को टीका लगेगा। इन बूथों पर पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता नहीं है। मौके पर ही आधार कार्ड के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें टीका लगाया जाएगा।
...............
अभिभावकों को देना होगा प्रमाण
जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अनुराग शुक्ला ने बताया कि मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर बनाए गए अभिभावक स्पेशल बूथ पर आने वाले अभिभावकों को अपने सभी संतानों में यदि कोई 12 वर्ष तक का बच्चा शामिल है, उससे संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। ऐसे अभिभावकों को बिना प्रमाणपत्र दिखाए उन्हें टीका नहीं लग सकेगा। इससे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराना अनिवार्य किया गया है।
तीन केंद्रों पर को-वैक्सीन का भी टीका
पहली जून से शुरू हुए 18 से 44 वर्ष तक के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान में पहले सप्ताह में सिर्फ कोविशिल्ड वैक्सीन का ही टीका लगाया गया। सोमवार से शुरू होने वाले अभियान में तीन केंद्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन और उसका बाजार में को-वैक्सीन का भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पहली जून से शुरू टीकाकरण अभियान के पहले सप्ताह में छह हजार लक्ष्य के सापेक्ष 5891 को टीका लगाया गया। इस सप्ताह 15 हजार युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला स्पेशल बूथ भी बनाया गया है, जहां सिर्फ महिलाओं को टीका लगेगा। डॉ. संदीप चौधरी
मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें