फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज सुबह सात बजे से

Sun, 26 Feb 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गोवा - फोटो : self
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज से सात बजे से मतदान होगा। इसके लिए शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर कुल 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान की तैयारी पूरी हो गई हैं। जिले के करीब 18.39 लाख मतदाता पांच विधानसभा क्षेत्र के कुल 48 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे। सर्वाधिक 15 उम्मीदवार शोहरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि 13 उम्मीदवार बांसी क्षेत्र में दर्ज हैं। डुमरियागंज में 8 और कपिलवस्तु, इटवा में 6-6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

मतदान की पूर्व संध्या पर इन मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत लगा दी। प्रत्याशी घर-घर जाकर संपर्क साधने में जुटे रहे तो बूथ एजेंटों को भी सहेजते दिखे। शनिवार की शाम प्रचार थमने के बाद से ही जनसंपर्क का दौर शुरू है, जो रविवार को भी चरम पर रहा। हर प्रत्याशी अपने पक्ष में वोटरों को एकजुट करने के लिए साम-दाम, दंड-भेद सहित हर तरह के तरीके अपनाने में पीछे नहीं रहा। प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के दूसरे तरीकों को अपनाने से भी पीछे नहीं रहे। गांव-गांव तक अपनी बात पहुंचाने के लिए तरह-तरह के जतन होते रहे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें 1839759 मतदाता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें