फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए हिदायत

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम दीपक मीणा - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए हिदायत
विज्ञापन

16 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को होगा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पहली जनवरी 2020 के आधार पर होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ लेवल एजेंट द्वारा एक बार में 10 व पुनरीक्षण अवधि में कुल 30 फार्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा कराए जा सकते हैं, इससे अधिक बल्क में फार्म स्वीकार नहीं होगा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए 16 दिसंबर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक फार्म 6, 7, 8, 8क के प्राप्त किए जाने की तिथि निर्धारित की गई है। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं का नाम सम्मिलित कराने आदि के कार्यों को सफल बनाने के लिए अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट को निर्देशित करते हुए ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूट गया है, उनका नाम शामिल कराएं। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी 2020 तक कराया जाना है। अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम, त्रिभुवन प्रसाद, शिवमूर्ति सिंह, अनिल कुमार, विकास कश्यप के अलावा राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें