फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों में तीसरे दिन भी गरजे लेखपाल

विज्ञापन
शोहरतगढ में धरना देते लेखपाल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
तहसीलों में तीसरे दिन भी गरजे लेखपाल
विज्ञापन

सभी तहसीलों में आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना, कार्य बहिष्कार से तहसीलों से लौट रहे जरूरतमंद
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जिले के सभी तहसीलों में धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्य बहिष्कार से जरूरतमंद लौटने को विवश हैं।
बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी लेखपालों का धरना पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, पे बैंड 2800 करने, वेतन विसंगति दूर किये जाने, लेखपाल का पद नाम बदलने तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक किये जाने, मोटरसाइकिल भत्ता दिए जाने, इच्छुक लेखपालों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए जाने, रिक्त राजस्व निरीक्षक पदों को भरने आदि को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सदर तहसील में अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव की अध्यक्षता व मंत्री अनूप यादव के संचालन में हुए धरने को रामकरन गुप्ता, रामदेव यादव, अशोक महेन्द्र आदि ने संबोधित किया। प्रवीण, राम शंकर, दुर्गेश, योगेंद्र, राम नयन, अखिलेश, राजन, शिव कुमार, मनोज कुमार, सूरज, सुनील, गणेश, योगेन्द्र, अमित, श्रद्धा सुमन, माधुरी शुक्ला, लक्ष्मी, प्रीती आदि की उपस्थिति रही। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील अध्यक्ष अमर सिंह चौधरी व मंत्री नवीन चौधरी की देखरेख में संपन्न धरने में दिनेश यादव, गयादीन मौर्या, जय प्रताप, जगन्नाथ मिश्रा की मौजूदगी रही। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय पर अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना दिया। मौके पर गंगोत्री प्रसाद पांडेय, डॉ. राजेश गौड़, अशोक कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद इस्लाम, राजेश प्रताप प्रताप मणि, जियालाल, राहुल, पवन, मधु श्रीवास्तव, अंबिकेश सिंह, राज प्रताप आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

अब कलेक्ट्रेट में जुटेंगे लेखपाल
बांसी। तहसील बांसी के लेखपालों ने बृहस्पतिवार को भी आठ सूत्री मांग को लेकर डटे रहे। तहसील अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि 13 से 26 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने को इफ्तेखार अहमद , असलम परवेज, अंकिता रंजन आदि ने संबोधित किया। धरने का संचालन मंत्री मो फारूक ने किया। इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र, राहक्षल, उपेंद्र कुमार, प्रियंका त्रिपाठी, अजीत, चंद्रशेखर यादव, राकेश कुमार, विपुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में भी किया प्रदर्शन
शोहरतगढ़। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को इकाई अध्यक्ष नजमुल हसन की अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व अध्यक्ष तिलकधारी सिंह, तहसील अध्यक्ष नजमुल हसन, महामंत्री रामजतन, जिला मंत्री रामसमुझ, तहसील अध्यक्ष नजमुल हसन, महामंत्री रामजतन, सुनील सिंह, रामसमुझ, उमेशचंद्र वर्मा, रमेश जायसवाल, विजय किशोर, प्रमात्मा प्रसाद, मोहम्मद फाल्क, कमलेश कुमार, भोला चौधरी, संजय कुमार, सुरेंद्र यादव, रामकिशोर पांडेय, श्रीराम चौरसिया, संतोष कुमार यादव, कृष्ण भूषण द्विवेदी, प्रवेंद्र यादव, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें