फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sat, 08 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद व वीर सावरकर इकाई ने शुक्रवार को रोवांपार में दूसरे दिन गांव की साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया। सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों-स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई की।
विज्ञापन

स्वच्छ्ता अभियान के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सामाजिक जागरूकता पर किए जाने वाले नुक्कड़ नाटक का अभ्यास किया गया। इस दौरान अनामिका मिश्रा,अर्पिता, तबस्सुम, अनामिका, आयुष्पति ने लक्ष्य गीत, शिखा त्रिपाठी ने हम होंगे कामयाब, विकास रस्तोगी, शिवशंकर ने नौजवान आओ रे गीत का अभ्यास कराया। बौद्धिक सत्र में जीवन के अनुशासन के महत्व पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजीत पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है। जब हमारे दिनचर्या में भोजन में सामाजिक व्यवहार में अध्ययन में अनुशासन रहेगा तभी हमारे व्यक्तित्व का विकास होगा और हम अपने जीवन में कामयाबी के नए मुकाम प्राप्त कर सकेंगे। अपने समाज को अपने राष्ट्र को अपना योगदान दे पाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी नवीन सोनी, रेखा सिंह, शुभम मिश्रा, प्रदीप चौरसिया उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें