संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर के मैदान में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहले दिन आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर के क्रीड़ांगन में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन क्षेत्र के सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी की टीम जीत गई।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया जाएगा। खेल का मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने उद्घाटन किया।
इस दौरान बीडीओ अरुण कुमार, नीतीश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, शैलेंद्र कुमार मिश्र, आशीष सिंह, लोकेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार यादव, बलवंत चौधरी आदि उपस्थित रहे।