फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाजपा नेता को कमरे में बंद कर चोर उठा ले गए आभूषण

Tue, 21 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटपट की आवाज आने के बाद मचाया शोर, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खोला दरवाजा
विज्ञापन


पथरा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

औराताल। पथरा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को कमरे में बंद करके चोर रविवार रात छत के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद तीन लाख रुपये के आभूषण समेट ले गए। पीड़ित नेता ने पुलिस को जानकारी देते हुए जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव निवासी शिवपूजन तिवारी भाजपा युवा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। शिवपजून के मुताबिक, शनिवार रात में वह अपने घर में सोए हुए थे। देर रात चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और छत पर चढ़कर पीछे के रास्ते कमरे में घुस गए। इसके बाद घर में बॉक्स में रखे लगभग तीन लाख के जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटपट की आवाज सुनकर जब वह उठे और अपना कमरा खोलना चाहे तो वह बाहर से बंद था। उनके शोर मचाने पर गांववालों ने कमरा खोला। तब तक चोर पीछे के रास्ते से भाग चुके थे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें