फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा : आदि शिल्पी की पूजा कर कारोबार में तरक्की की कामना

Tue, 17 Sep 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, पूजे गए निर्माण के देव
शहर से गांव तक सजाए गए कारखाने, कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को यांत्रिक कार्य से जुड़े लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा करके कारोबार में तरक्की की कामना की।
जिला मुख्यालय में पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, नलकूप बिजली निगम सहित अन्य कार्यालयों और लोहे के कारोबार से जुड़े नगर के लोगों ने भगवान की आराधना की। नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग व बिजली विभाग के पावर हाउस में सृष्टि के पहले वास्तुकार एवं शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, वास्तु और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर नगर पंचायत बिस्कोहर के साथ विद्युत उप केंद्र कठौतिया रामनाथ में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया। विद्युत उप केंद्र कठौतिया रामनाथ में जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता की अगुवाई में हवन पूजन का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कैशियर अजय त्यागी, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडेय, अनिल यादव, गुरु मिलन, अनिल कन्नौजिया, दिलीप श्रीवास्तव, अब्दुल हन्नान आदि विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, बैदोलागढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र के नगर फीडर कार्यालय के अंदर अवर अभियंता अजीत सिंह की अगुवाई में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। पं. राकेश शास्त्री ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे विधि-विधान से संपन्न कराई, जिसके बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान राहुल, प्रशांत कुमार, मकदूम, मनोज कुमार उर्फ पप्पू ,जोगिंदर कुमार, महीपाल सिंह, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, रामनाथ मौर्या, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
बिजली यंत्रों के पूजन के बाद भंडारा
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 132 केवीए पावर हाउस सिरसिया व तरहर में मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई और भंडारे का आयोजन किया गया। अवर अभियंता राम कमल त्रिपाठी ने बिजली यंत्रों का विधि विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान अवर अभियंता विनीत कुशवाहा, लालजी शर्मा, संजय गिरी, देवेंद्र मौर्या, रंजन गुप्ता, अशोक कुमार, शिव कुमार, जितेंद्र, जयकरन, विनीत पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें