संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थित वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में खेल बेहतर सुविधा के लगभग दो करोड़ से कायाकल्प की जाएगी।
स्टेडियम में नगर पंचायत की ओर चार हाईमास्ट लाइट पहले लगाई है, जिसकी रोशनी में प्ले ग्राउंड पर खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। अब स्टेडियम में दो भवन व बाउंड्रीवॉल का निमार्ण कराया जाएगा। इसका विवरण नगर पंचायत व तहसील प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों सौंप दिया गया है। धन आवंटित होने के बाद स्टेडियम की कायाकल्प कराई जाएगी।
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में हर साल बड़े-बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता है। यहां कई राज्य व बड़े शहरों के खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं, बड़ा मुकाबला होने की वजह से क्रिकेट की मांग स्टेडियम पर बाउंड्रीवॉल व खिलाड़ियों के रुकने के लिए नए भवन का निर्माण की मांग उठाई थी। इसको लेकर सिद्धार्थनगर क्रिकेट क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप व कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल ने स्टेडियम का कायाकल्प होने के लिए डीएम को अवगत कराया।
डीएम ने स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल की स्वीकृति शासन को भेज दी। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए दो भवन का निर्माण शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय व इंटर काॅलेज के प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह संस्था की ओर से करवाया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से चार हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। स्टेडियम में प्रकाश की व्यवस्था होने पर युवा खिलाड़ी प्ले ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर खेल की प्रतिभा निखार रहे हैं।