सिद्धार्थनगर। एजुकेशनल समर कैंप के माध्यम से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को कॅरिअर की राह दिखाई जाएगी। इससे युवा अपनी पढ़ाई व रुचि के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र का चयन कर पाएंगे।
कॅरिअर काउंसलिंग समर कैंप होने से युवाओं को कॅरिअर का चुनाव करने में आसानी होती है। जिले में कॅरिअर काउंसलिंग समर कैंप का आयोजन सेवायोजन विभाग के ओर से कराया जाएगा। समर कैंप के माध्यम से बच्चे नई-नई विधा को सीखते हैं। जो उनकी पढ़ाई से अलग एक नई दिशा की तरफ ले जाती है। काउंसिलिंग में बच्चों का इंटरेस्ट किस क्षेत्र में है। कॅरिअर काउंसिलिंग में सबसे पहले युवाओं को अपनी ताकत, कौशल, शिक्षा और अनुभव का आकलन करना रहता है।
उसके बाद उन्हें डिप्लोमा कोर्स, योगा, कला, मेकेनिकल, कंप्यूटर कोर्स, बीए, बीएससी, बीकॉम, मेडिकल क्षेत्र की डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताया जाता हैं। साथ ही उन्हें अपने इच्छा अनुसार किसी टॉपिक पर बोलने के लिए दिया जाता हैं। इससे उनके क्षेत्र का चुनाव किया जा सके।
सेवायोजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि समर कैंप का आयोजन करके छात्रों व युवाओं को एक नई राह दिखाई जाएगी। इससे पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा। संवाद