फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र और मानसी ने मारी बाजी

Wed, 10 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल के दो दिवसीय खेल समारोह का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग के लड़कियों की रिले दौड़ में प्रथम ब्लू, द्वितीय येलो, तृतीय ग्रीन हाउस की टीम रही।

जूनियर वर्ग के लड़कों में ग्रीन प्रथम, रेड द्वितीय, ब्लू तृतीय, रिले जूनियर लड़कियों में ग्रीन प्रथम, रेड द्वितीय, येलो तृतीय, प्राइमरी लड़कों में येलो प्रथम, ग्रीन द्वितीय, व ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रही।

100 मीटर दौड़ में सीनियर दौड़ में सीनियर लड़कों में वीरेन्द्र, अविनाश, रिषभ, 100 मीटर सीनियर लड़कियों में मानसी सिंह, प्रतिक्षा, निहारिका, 200 मीटर सीनियर लड़कियों में साक्षी पाठक, तृप्ति, निहारिका, 200 मीटर लड़कों में अभिषेक, ओमप्रकाश, अरफात, 200 मीटर लड़कियों में साध्वी, अंजली, श्रेया, जूनियर लड़कों में दिव्यांश, नदीम, आनन्द ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


लंबी कूद लड़कियों में पूजा यादव प्रथम, खुशी द्वितीय, अदिती तृतीय स्थान पर रही। जूनियर लड़कों अब्दुल, वीरेन्द्र सिंह, समीर को तीसरा स्थान मिला। जिला उप क्रीड़ाधिकारी फरीदा सिद्दीकी ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें