सिद्धार्थनगर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह से तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है। एक युवक द्वारा उस पर डंडे से वार किया जा रहा है। मामला 2 दिन पुराना बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है प्रेमिका से मिलने गए युवक की पकड़ कर पिटाई का यह वीडियो है। फिलहाल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एएसपी ने मामले की जांच करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दे दिया है।
क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने एक युवक को तालिबानी सजा दी है। युवक का हाथ पैर पेड़ में बांधकर दबंगों ने लाठी डंडे से पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी बात को लेकर युवक को लोगों ने बड़े ही बेरहमी से पीटकर अधमरा किया।
युवक बस्ती जिले के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वही मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है पीटने वालों को चिन्हित करके कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बारे में एएसपी सुरेश चंद रावत ने वायरल वीडियो को संज्ञान में है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Siddharthnagar : ग्रामीणों ने युवक को दी तालिवानी सजा, पेड़ से बांधकर की पिटाई