फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली में सुधार न होने पर ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बदहाल है। हालत यह है कि रात-रात भर लोगों को बिजली नहीं मिल रही है।
इससे लोगों के दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। विभागीय उदासीनता से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। लोगों ने जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
वर्तमान में कई दिनों से बिजली किल्लत से नागरिक परेशान हैं। 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जगह मुश्किल से दो -चार घंटा ही मिल पा रही है। वह बार-बार लाइन ट्रिप करती रहती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश का कोई मतलब नहीं है। विभागीय अधिकारी विद्युत समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर विद्युत तार जर्जर हैं। वहीं क्षेत्र के कई गांवों का ट्रांसफाॅर्मर जल गया है, लेकिन आज तक नहीं लग पाया। जबकि सरकार का फरमान था कि 24 घंटे में जला ट्रांसफाॅर्मर बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें