डुमरियागंज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत विद्युत बिल समाधान के तीसरे दिन शनिवार को 169 विद्युत उपभोक्ताओं से छह लाख 72 हजार रुपये बकाया बिल वसूल किया गया। वहीं एक पंजीकृत 101 मामलों में से 72 शिकायतें जो विद्युत बिल सुधार, बिजली क्षमता वृद्धि और मीटर गड़बड़ी, बिल सुधार से संबंधित थी। उसका बिजली निगम अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण कर दिया। बैदोलागढ़ स्थित विद्युत डिवीजन कार्यालय पर अंतिम दिन शनिवार को आयोजित विद्युत बिल समाधान शिविर में कुल 101 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें बिजली भार वृद्धि के दो, अधिक मीटर रीडिंग के दो, खराब मीटर बदलने के चार तथा बिल सुधार के 48 मामलों सहित 72 मामलों का अधिशाषी अभियंता के नेतृत्व वाली टीम ने त्वरित निस्तारण कर दिया।इस दौरान एक्सईएन संतोष त्रिपाठी, संजय यादव, वाहिद खान, राजकुमार यादव, मो आरिफ खान, सुभाष गुप्ता, कमल शर्मा, अजय वर्मा, रवीश शर्मा, सुनील मौजूद रहे। संवाद