जोगिया। ब्लाॅक क्षेत्र के ककरही गांव जाने वाली सड़क पर बारिश होने से जलभराव हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों को घर पहुंचने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रधान सहित ब्लाॅक के अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण जिम्मेदार ब्लॉक के अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। ककरही गांव के मार्ग पर बारिश होते ही जलभराव की स्थित बन जाती है। जलभराव से सड़क से गुजरना दुर्घटना को दावत देना है।
विज्ञापन
ग्रामीण वीरेंद्र, विनोद, रमाकांत, अखिलेश, सुभाष, जितेंद्र, सुरेश, किसलवती, नीलम आदि का कहना है कि जलभराव की समस्या से प्रधान को कई बार कहा गया है।