सिंदुरिया। मिठौरा के ग्राम हरिहरपुर में नहर फाटक के पास रहने वाले ग्रामीणों ने बिजली की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से मकान बनाकर रहने के बावजूद उनके मोहल्ले में आज तक विद्युत पोल और बिजली की लाइन नहीं लगाई गई है। इसके चलते कई परिवार बिजली सुविधा से वंचित हैं। शाम होते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कार्य, छोटे कारोबार और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी बनी रहती हैं। उन्होंने विभाग से क्षेत्र का शीघ्र सर्वे कराकर आवश्यक संख्या में विद्युत पोल स्थापित करने तथा बिजली की लाइन बिछाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रिंकी देवी, अर्चना देवी, कन्हैया विश्वकर्मा, विश्वनाथ साहनी, दुलारी देवी, राम प्यारी सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।