इटवा। तहसील परिसर में होने वाले पोखरे की नीलामी को गांव वालों ने रोकने की मांग की है। गांव वालों का आरोप है कि इस धार्मिक पोखरे की नीलामी होने से आस्था प्रभावित होगी।
सोमवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पटना के कुछ लोगों ने एसडीएम इटवा को शिकायती पत्र देकर गांव के पोखरे की होने वाली नीलामी को रोकने की मांग की है। इस संबंध में गांव वालों का कहना है कि इस पोखरे से सटे मंदिर है। जिसमें स्नान करने के बाद लोग पूजा अर्चना करते हैं। यही नहीं जब गांव के सारे गड्डे सूख जाते हैं। तो यही गड्ढा मवेशियों के पानी पीने के काम आता है। ऐसी स्थिति में इस होने वाले पोखरे के दस वर्षीय पट्टे से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ग्राम प्रधान सुधाकली के हस्ताक्षर से दिये प्रार्थना पत्र को देते समय इन्द्रपाल, अरविन्द, साहुल आदि मौजूद रहे।