फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जान के बदले जान लेने की मांग ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
गोल्हौरा थाने के सामने सड़क जाम करके धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी/ गोल्हौरा। सराफा प्रभंजन वर्मा के हत्यारों से रात में थाना क्षेत्र के निबियहवा चौराहे से तीन सौ मीटर दक्षिण पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें हत्यारों के गिरफ्तार होने की सूचना पर रविवार सुबह रमटिकरा सहित आसपास गांव के महिला व पुरुष काफी संख्या में थाने पहुंच गए। इसके बाद जान के बदले जान की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने बांसी -इटवा सड़क जाम कर दी।
काफी समझाने के बाद लोग माने, तब जाम समाप्त हुआ। तीन घंटे से अधिक समय तक जाम रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। सराफा प्रभंजन हत्याकांड में तीन आरोपियों को निबियहवा से और दो अन्य को थाना क्षेत्र के पचहर बाजार के समीप से गिरफ्तार किए जाने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी, तो धीरे-धीरे मृतक के परिजन, ग्रामीण व व्यापार मंडल के लोग ने थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि खून के बदले खून, जब तक तीनों हत्यारोपियों को गोली नहीं मारी जाएगी। तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे। पुलिस को उनका एनकाउंटर करना होगा।
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सूचना पाकर मौके पर कई थाने के प्रभारी फोर्स व सीओ शुबेंद्रु सिंह भी पहुंच गए और समझा-बुझाकर भीड़ को शांत करने लगे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं सड़क पर प्रदर्शन करने लगीं, जिससे रोड जाम हो गई और आवागमन ठप हो गया।
सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। काफी मशक्कत के बाद सीओ शुबेंद्रु सिंह और कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने लोगों को समझाया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव भी थाने में पहुंचकर परिजनों से मिले और समझाया व सांत्वना व्यक्त की।
स्वर्ण व्यवसायियों संग प्रभारी ने की बैठक : शोहरतगढ़। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को थाना परिसर में प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी की अगुवाई में कस्बे के स्वर्णकार व्यवसायियों संग बैठक हुई। इसमें पूर्व नगर पंचायत व स्वर्णकार संघ अध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा ने कहा कि जिले में एक सप्ताह में दो युवक स्वर्ण व्यवसायियों की हत्या करके जेवरात लूट लिए गए, इस वारदात से व्यापारियों में भय है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

कहीं न कहीं पुलिस का तंत्र फेल है। पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठ रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि जो लोग जेवर लेकर देहात क्षेत्र जाते हैं, वह अपने पास आधार कार्ड रखें, कहीं कोई दिक्कत महसूस हो रही है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस दौरान सभासद राजकुमार मोदनवाल, सतीश वर्मा, महावीर प्रसाद वर्मा,संजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें