फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोर समझकर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी व अन्य को पीटा

Sun, 14 Sep 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी कस्बे के माघ मेला मैदान के निकट बांध पर ब्लोरो पर उग्र होकर ग्रामीणों ने लाठी डंडा से हमल
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में शनिवार की रात माघ मेला मैदान के निकट बांध पर चोर समझकर मोहल्ले के लोगों ने बोलेरो पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीओ ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जनपद के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र से एक बाेलेरो में एक महिला समेत चार लोग, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार भी थे। सवार होकर बांसी के मंगल बाजार की तरफ से माघ मेला मैदान के निकट बांध पर रात करीब 10:30 बजे पहुंचे। तभी मोहल्ले के लोगों ने चोर समझ कर लाठी-डंडे से हमला कर बोलेरो सवारों की पिटाई कर दी।
घटना की सूचना पाते ही क्षेत्राधिकार बांसी मयंक द्विवेदी, कोतवाल गौरव सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पूछताछ में बोलेरो सवार लोगों ने बताया कि वह धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक गांव से बांसी में एक लड़की को लेने आए हैं। जांच में मामला सही निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने बताया कि बोलेरो में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई। पीड़ित कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसलिए कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें