फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच का दायरा बढ़ा, कई और निजी अस्पताल व क्लिनिक जद में

Thu, 13 Aug 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन

- जांच के डर से कई संचालक शटर गिराकर भागे, बंद मिले संस्थानों पर नोटिस चस्पा
शाहपुर। डुमरियागंज क्षेत्र में निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद संचालकों में हड़कंप मचा है। बुधवार को एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने डुमरियागंज नगर और बेवा क्षेत्र में निजी अस्पतालों, क्लिनिक और पैथोलॉजी सेंटरों की औचक जांच की। इस दौरान अल-हयात हॉस्पिटल परिसर में संचालित डायलिसिस एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर के अभिलेखों में खामियां मिलने पर उसे सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा बढ़ने पर कई और संस्थानों के भी जद में आने की चर्चा है।
एसडीएम विवेकानंद मिश्र और सीएचसी बेवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों में पंजीकरण, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, आवश्यक अभिलेख, उपकरण और शासन द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की। टीम ने संस्थानों के संचालन से संबंधित दस्तावेजों और उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जांच की सूचना मिलते ही कई संस्थानों के संचालक शटर गिराकर मौके से भाग गए। टीम को बंद मिले संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों और व्यवस्थाओं का सत्यापन आगे भी किया जाएगा। मानकों की अनदेखी या अनियमितता मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मां-बच्चे की मौत के मामले से भी उठे थे सवाल
डुमरियागंज नगर के खीरा मंडी स्थित जीवन हॉस्पिटल में जनवरी 2023 में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत का मामला भी सामने आया था। परिजनों की ओर से चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने सितंबर 2023 में आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें