फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हो या नगर, साइकिल पहुंची हर डगर

Wed, 04 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन में साइकिल रैली निकालते सदर विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 समाजवाद की साइकिल जिले में बुधवार को भी खूब दौड़ी। दिग्गजों ने पैडल मारकर रफ्तार भरी और प्रदेश सरकार का संदेश लेकर गांव-गांव तक पहुंचे। तेज आंधी और बारिश के बावजूद सपाई साइकिल लेकर राहों पर डटे रहे। सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की साइकिल यात्रा सोहांस बाजार से रवाना हुई। विधायक विजय पासवान ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में लोटन होते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठोठरी कस्बे तक पहुंचकर समाप्त हुई।
इस बीच बनियाडीह, लोटन, ठोठरी चौराहों पर विधायक विजय पासवान ने सभा कर लोगों को प्रदेश सरकार की मंशा, नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया। रैली में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जोखन चौधरी, जिला सचिव तेज प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी अब्दुल कलाम, फरीद अहमद, मु.अयूब, इशरार अहमद, दीपू पांडेय, अली अहमद, अब्दुल अलीम, सुधीर, दिनेश, सुरेश, शाह आलम, वारिश, राम रतन, मोनू यादव, मुनिराम, विनोद कुमार, रमेश चंद्र, गोविंद कुमार, चिन्नू, आलम खान, रमेश कोहार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

परसा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा बढनी कस्बे से शुरू हुई। जिला स्तरीय पदाधिकारियों की अगुवाई में निकली यात्रा में खराब मौसम के बाद भी कार्यकर्ताओं ने खूब साइकिल चलाई।
बढनी नगर के पचपेड़वा तिराहे से निकली साइकिल यात्रा में सपाई बढनी में पचपेड़वा तिराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार वर्षों में समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। साइकिल यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम आदमी को देना है, ताकि जो लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं वह भी उठा सकें।
रैली में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिनरायन यादव, जिला सचिव मकबूल अहमद, फलाहारी बाबा, हरीनाथ यादव, राजू, अब्दुल सऊद, शकील अहमद, घनश्याम पांडेय, शाह आलम, चिनगी, अब्दुल मालिक, मो.शरीफ, प्रभु, नफीस, गिरधारी, किशोरी, सुखराम, रामसेवक, सब्बू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें