फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई

Tue, 01 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में शपथ ग्रहण से वंचित ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों का मंगलवार को इटवा ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी रामनाथ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इटवा विकास क्षेत्र के 101 ग्राम पंचायतों में से कागजी कोरम पूरा न होने की दशा में कुल 52 ग्राम पंचायतों के ग्रामप्रधान व सदस्यगण शपथ लेने से वंचित रह गए थे। मंगलवार को इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ ने कहा कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं को अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व विभाग के जिम्मेदार पूरी ईमानदारी से आम लोगों तक पहुंचाए, जिससे पात्रों को उनका वाजिब हक मिल सके।
विज्ञापन


योजनाओं में किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान को सभी लोगों को एक साथ लेकर चलना चाहिए। गांवों के विकास के लिए समय-समय पर खुली बैठक भी करें।

इस मौके पर एडीओ पंचायत सभयराज यादव, जावेद हसन खां, ग्राम विकास अधिकारी मो. मुस्तफा, उदयप्रताप गौतम, ओमप्रकाश सहित ग्राम प्रधान, व सदस्यगण आदि मौजूद रहे।

वहीं खुनियांव विकास खंड में 31 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व सदस्यों को खंड विकास अधिकारी राजाराम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रविकुमार, लिपिक अनिल, ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार, मोतीलाल अंकुश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें