फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
100 सवालों के जवाब देंगे ग्राम प्रधान
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
45 प्रतिशत से अधिक अंक पर पुरस्कार के लिए होंगी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। जिले में उत्कृष्ट काम करने वाली ग्राम पंचायत पुरस्कृत होंगी। चयनित पंचायत को पुरस्कार में तीन से 12 लाख रुपये मिलेंगे। कामों के लिए आवंटित अंकों के आधार पर चयन होगा। योजना में शामिल होने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आखिरी तारीख 15 अगस्त तय है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को काम के आधार पर तीन लाख से 12 लाख तक की धनराशि मिलती है। लगातार दो बार पुरस्कार पा चुकी पंचायत आवेदन नहीं कर सकेंगी। जिले में 1136 पंचायत हैं। पंचायतों को वर्ष 2020-2021 के कार्यों को हमारी पंचायत पोर्टल पर अपलोड करना है। डीपीआरओ आदर्श कुमार ने बताया कि पंचायतों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। पुरस्कार की होड़ में शामिल होने के लिए इस बार पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के साथ कोविड -19 से बचाव के लिए की गई व्यवस्था मजबूत आधार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगा अंक निर्धारण
कोविड-19 प्रबंधन 17 प्रतिशत
स्वच्छता प्रबंधन 20 प्रतिशत
पर्यावरण सुरक्षा 12 प्रतिशत
बेहतर स्वशासन 18 प्रतिशत
सामाजिक सौहार्द व सहभागिता 14 प्रतिशत
नियोजित, ग्राम विकास योजना 19 प्रतिशत
पुरस्कार पाने की प्रक्रिया
ग्राम प्रधानों को 100 सवालों के जवाब ऑनलाइन देने होंगे। यदि 45 प्रतिशत से अधिक अंक मिले तो पंचायत पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो जाएंगी। पंचायतों का प्राप्तांक के आधार पर वरीयता क्रम तय होगा। बजट में पुरस्कार के लिए 25 करोड़ की धनराशि आवंटित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें