फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर नेटवर्क से लौटे कोरोना टीका के लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमजोर नेटवर्क के कारण नहीं लगा टीका
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय का मामला
विदेश जाने वालों के समक्ष बड़ी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में कोरोना टीका अभियान की रफ्तार कमजोर मोबाइल नेटवर्क ने धीमी कर दी है। लिहाजा मंगलवार को कई लाभार्थी निराश लौटने को विवश हुए। सर्वाधिक समस्या विदेश जाने वालों को हो रही है।
कोरोना टीकाकरण के लिए संयुक्त जिला अस्पताल को भी केंद्र बनाया गया है। यहां तैनात कर्मियों को उपलब्ध कराए गए मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अभियान को गति नहीं मिल पा रही है। आए दिन इंटरनेट और कंप्यूटर सिस्टम न होने से लाभार्थियों को वापस होना पड़ रहा है। मंगलवार को कोरोना टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे महराजगंज नौतनवां के निवासी विजय कुमार ने कहा कि इतनी दूर से आने के बाद भी इंटरनेट की व्यवस्था सही नहीं होने से वापस होना पड़ रहा है। विदेश जाने वालों का ब्लॉक पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। मोहाना थानाक्षेत्र के महदेवा बाजार के इरफान ने कहा कि कर्मचारी बता रहे हैं कि कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट नहीं है। इसलिए काम नहीं हो पा रहा है। खुनियांव निवासी अब्दुल रहीम का कहना था कि बहुत दौड़ाया जा रहा है। कई दिन दौड़ने के बाद भी वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। इंटरनेट की दिक्कत बताई जा रही है। जिला अस्पताल के टीकाकरण सत्र में ड्यूटीरत अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने से कार्य करने में दिक्कत हो रही है। मंगलवार को चार लोगों को ही टीका लग सका। जबकि अन्य दिनों में इससे कई गुना टीका लगाया जाता था। इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा का कहना है कि नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 565 को लगा कोरोना वैक्सीन
डुमरियागंज। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में एएनएम सुमन चौधरी और सीएचओ शशिकला की देखरेख में वैक्सीन लगा। इस दौरान 85 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में चार सेंटरों पर मंगलवार को 700 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। जिसमें 565 लोगों को वैक्सीन लग चुका है। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें