फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात विकास की धरपकड़ के लिए बढ़ी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात विकास की धरपकड़ के लिए सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार है बदमाश विकास दुबे
नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में फरार कुख्यात बदमाश विकास दुबे की धरपकड़ लिए जिले में भी अलर्ट है। सीमावर्ती थानों में विशेष चौकसी बरतते हुए संदिग्धों की जांच का निर्देश दिया गया है। एसपी विजय ढुल ने सभी थानों को विकास की फोटो तस्दीक करने का निर्देश दिया है। एसपी ने स्थानीय थानों में चिह्नित हिस्ट्रीशीटरों पर निगाह रखने का भी निर्देश दिया है। कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के हुए पुलिस मुुठभेड़ के बाद प्रदेश में अलर्ट घोषित है। कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए शासन ने स्तर से कई टीमें लगी हैं। साथ ही नेपाल से सटे सीमावर्ती जिले में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए जांच अभियान चलाने का निर्देश है। इस मामले में एसपी विजय ढुल ने सभी थानों को अपराधी विकास दुबे की फोटो भेज दी है। जगह-जगह जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही सीमावर्ती थानों की पुलिस को जांच अभियान भी चलाने का निर्देश है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि अपराधी विकास की फोटो थानों को भेजा गया है। उन्हें सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर कहीं दबिश में जा रहे हों तो पुलिस व्यवस्था के साथ जाएं। जो नियम हैं, उसके पालन करते हुए ही जाएं और बिना फोर्स के कहीं दबिश न दी जाए।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर
जिले में जिले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है, उनकी निगरानी का निर्देश हुआ है। पुलिस एचएस के अपराधियों के घर जाकर उनके गतिविधि के बारे में जानकारी लेगी। वह घर हैं कि नहीं हैं, अगर हैं तो कहां है और वह मौजूदा समय में कर क्या रहा है। इन सभी जानकारियों को पुलिस एकत्र करेगी। अगर वे अपराध में लिप्त हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें