फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 जनपहल में वीडियो बनाओ-इनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 जन पहल में वीडियो बनाओ, इनाम पाओ
विज्ञापन

हिंदी में एक मिनट वीडियो चैलेंज प्रतियोगिता में मिलेंगे 10 हजार का नकद इनाम
सुझाव, मॉडल प्रतियोगिता के मौलिक व अनूठे सुझाव या मॉडल को भी पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। कोविड-19 जन पहल के तहत एक मिनट वीडियो चैलेंज (हिंदी) और सुझाव, मॉडल (हिंदी या अंग्रेजी) प्रतियोगिता होगी। आठ जुलाई तक प्रविष्टियां मांगी गई हैं और 15 जुलाई को विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी पत्र के मुताबिक प्रतियोगिता के तहत कोविड-19 के विषय पर एक मिनट का वीडियो हिंदी में बनाकर भेजना है। प्रविष्टि में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ भेजना हैं। इसके तहत सर्वोच्च 100 प्रविष्टियों को 10 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा। चयन विषयवस्तु, प्रस्तुति, मनोरंजन, वीडियो की तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय ने बताया कि वीडियो बना कर लोग सुझाव दे सकते हैं। बताया कि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने संबंधी सुझाव व मॉडल को शामिल किया गया है। सुझाव 150 शब्दों से अधिक न हो। 10 सबसे मौलिक और अनूठे सुझाव या मॉडल को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रविष्टियां ई-मेल 1द्वद्बठ्ठ4द्मश1द्बस्रञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व (1मिन4कोविड एट दि रेट जीमेल डॉट कॉम) अथवा व्हाट्सएप नंबर 8005192995 पर भेजनी हैं। प्रविष्टियां आठ जुलाई तक भेजनी हैं। 15 जुलाई को विजेताओं के नाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें