फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र से पकड़े जा चुके हैं आतंकी
लखनऊ में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर बढ़ी सतर्कता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल से बैठकर आतंकी भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित करते हुए पकड़े जा चुके हैं। इंडिया मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकियों के पकड़े जाने और पूछताछ के बाद भारत विरोधी गतिविधियों की बात सामने आ चुकी है। इस बीच रविवार को लखनऊ के काकोरी इलाके में आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों को पकड़ा गया है। इसके बाद एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। देर रात तक सुरक्षा एजेंसी और सीमावर्ती थानों की पुलिस ने चेकिंग की।
भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। दोनों देशों के लोग बिना रोकटोक आते-जाते हैं। इस खुली सीमा पर देश विरोधी गतिविधियां चलाने वालों की नजर पड़ गई। नेपाल में बैठकर आतंकी देश विरोध कार्य आसानी से संचालित करते हैं। कई आतंकियों के पकड़ने जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा से कनेक्शन जुड़े मिले हैं। देश के किसी भी हिस्से में आतंकियों के पकड़ने के बाद सीमा पर सतर्कता बढ़ जाती है। लखनऊ के काकोरी इलाके में यूपी एटीएस की कार्रवाई में आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े दो कुख्यात आतंकी पकड़े गए हैं। इनके पास से कुकर बम और अन्य विस्फोट मिले थे। साथ ही कुछ हैंडलर भी होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके बाद अलर्ट जारी हो गया है। इस बाबत एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती थानों को अलर्ट कर दिया गया है। हर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

आतंकी संगठन से जुड़ा युवक बस्ती में पकड़ा गया था
शोहरतगढ़ थाना अतरी गांव निवासी मो. राशिद खान को गोरखपुर और लखनऊ की एसटीएफ टीम ने 14 मार्च 2021 को बस्ती से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके पीएफएआई का ट्रेनिंग कमांडर होने की पुष्टि हुई थी। उसके पास से देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, सीडी, आधार कार्ड और उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया था कि वह युवकों को बहलाकर देश विरोधी कार्य के लिए तैयार करता था। फिलहाल मामले की जांच एसटीएफ अभी कर रही है।
चर्चा में आई थी नेपाल सीमा
आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2010 में नेपाल सीमा से सटे बढ़नी बॉर्डर से इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी सलमान उर्फ छोटू को एटीएस ने पकड़ा था। पूछताछ में नेपाल में बैठकर देश विरोधी गतिविधि चलाने की बात सामने आई थी। वर्ष 2013 में बिहार के रक्सौल से इसी आतंकी संगठन का मास्टर माइंड अब्दुल करीम टुंडा पकड़ा गया था। पूछताछ में बढ़नी के आसपास रहकर देश विरोधी गतिविधि चलाने की बात सामने आई थी। इसी बीच इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकी यासिन भटकल को पकड़ा गया था। इसके अलावा पड़ोसी जनपद महराजगंज से हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी नासिर को पकड़ा गया था। वर्ष 2015 में महाराजगंज के सोनौली बॉर्डर से पाक वैज्ञानिक डॉ. जावेद को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

दो घंटे जिले में चला चेकिंग अभियान
लखनऊ के काकोरी में अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों को पकड़े जाने के बाद जिले की पुलिस अलर्ट रही। सीमावर्ती थाना लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़, ढेबरुआ में रात 11 से एक बजे तक पुलिस टीम ने सीमा क्षेत्र के हर आने-जाने वाले मार्गों पर चेकिंग की। संदिग्धों से पूछताछ की और वाहन को भी देखा। इसके अलावा जिले के अन्य थानों की पुलिस ने भी चेकिंग किया। इस बाबत एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया सीमावर्ती थाने अलर्ट पर हैं, एसएसबी के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें