फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को कटान स्थल की दिखाई हकीकत

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र का खैरी शीतल प्रसाद में ड्रेनेज खंड द्वारा कटान को रोकने के लिए घोरही नदी में बन - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
विधायक को कटान स्थल की दिखाई हकीकत
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए किए जा रहे कार्य पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। शोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने शुक्रवार को खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत में घोरही नदी पर कटान स्थल पर बनाए जा रहे अस्थायी ठोकर की जांच कराने की मांग की। बोरियों में बालू भरकर कटान स्थल पर लगाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। अधिकारियों ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया तो किसी ने विधायक को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे विधायक ने बोरियों को खोलकर पलटा तो उसमें बालू निकला। विधायक ने डीएम संजीव रंजन को पत्र लिखकर नदी तट पर स्थायी ठोकर बनाने की बात की है।
ड्रेनेज खंड की योजना से कटान को रोकने के लिए बोरियो में बालू भरकर बांस के सहारे रखा जा रहा है। ग्रामीणों का तर्क है कि बाढ़ के पानी के दबाव से बालू भरी बारियों से कटान नहीं रुकेगी। बांध कटा तो उनका बहुत नुकसान हो जाएगा। इस मामले में विधायक ने मौजूद सिंचाई विभाग के एई सादिक से पूरा ब्यौरा मांगा है, जबकि सादिक अली ने दावा कि घोरही नदी के कटान स्थल का कार्य मानक के अनुसार हुआ है। बारिश के बाद घोरही नदी की सफाई का कार्य भी होना है।
विज्ञापन

क्षेत्र का खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत लगभग हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। ग्रामसभा के टीकर व करौता टोले के बीच बह रही घोरही नदी से हो रहे कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने करीब 23 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर की दूरी में अस्थायी ठोकर बनाने का काम किया है। ग्रामीणों के मुताबिक कटान रोकने के लिए विभाग ने प्लास्टिक की बोरियों में नदी के किनारे के बालू को भरकर बांस की बैरिकेटिंग लगाकर ठोकर बना दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने सिंचाई विभाग के एई से शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से सत्र 2021-22 व मौजूदा सत्र में कराए जा रहे कार्यों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवकुमार साहनी, बीडीसी कोदई साहनी, संजय पांडेय, संजय कसौधन, रामदास मौर्य, राम हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें