फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घरेलू विवाद में महिला की पिटाई वीडियो वायरल

Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के रामपुर फुलवरिया गांव में बुधवार को घरेलू विवाद में महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर फुलवरिया गांव संगीता पत्नी अनूप चंद पट्टीदारों से घरेलू विवाद चल रहा था। इस मामले में कहासुनी हुई और बात मारपीट पर आ गई। इसमें महिला की पिटाई कर दी। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो लोग मिलकर महिला की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि घरेलू विवाद में मारपीट हुई थी। केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें