फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्लॉक कर्मचारी का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 10 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक में तैनात एक कर्मी का बीडीओ से कोटेदार के चयन संबंधी कागजात पर हस्ताक्षर के नाम पर रुपये वसूलने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मामले में बीडीओ व एसडीएम ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए शिकायती पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की भी बात कही है। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज ब्लॉक में तैनात कर्मी (बाबू) वायरल वीडियो में एक व्यक्ति से कोटा चयन की फाइल पर बीडीओ से हस्ताक्षर कराने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगते हुए साफतौर पर दिखाई दे रहा है।
वीडियो में बीडीओ से सिग्नेचर कराने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने और अपने लिए जो भी दे दो कहते हुए बातचीत सुनाई दे रही है।और 10 हजार रुपये देने के बाद भी काम न रुकने की चर्चा का भी जिक्र वीडियो में है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्रा ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। पता करवाते है, अभी वह जिले पर उच्चाधिकारियों की बैठक में शामिल होने आए है।
वहीं, डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने भी मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि शिकायती पत्र मिलने पर मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें