सिद्धार्थनगर। खेसरहा और त्रिलोकपुर थाना पुलिस की साइबर सेल टीम ने ठगी के दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खातों में कुल 43,500 रुपये की धनराशि वापस कराई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम इमिलिया निवासी अनिल कुमार के साथ एक जून 2026 को यूपीआई के माध्यम से 23,500 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। 13 जून को पूरी धनराशि 23,500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।