बांसी। विकासखंड मिठवल के विभिन्न गांव में पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों के पात्रता की जांच के लिए रविवार को खुली बैठक हुई। ग्राम पंचायत प्रतापपुर में पर्यवेक्षक प्रियंका वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र कुमार, प्रधान कलावती देवी, रोजगार सेवक हरिओम पांडेय, आंगनबाडी कार्यकर्ता सीमा देवी की देख-रेख में हुई बैठक में 259 में 99 अपात्र मिले। 9 लोगों का नाम दूसरे जगह पाया गया।
इन्हें निरस्त कर 110 नए पात्रों का चयन किया गया। बैठक में विदेशी, रामशंकर यादव, रामकिशोर, राजेश कुमार सिंह, लल्ला सिंह, हरिवंश, रामपूजन, निशा देवी, अकालमती आदि उपस्थित रहे। इसी तरह ग्राम पंचायत नरही बुजुर्ग में खुली बैठक प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में हुई। बैठक में 12 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया।
बैठक में ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम मणि त्रिपाठी, प्रधान मालती, रोजगार सेवक धनंजय मालवीय, ज्वाला प्रसाद, सन्नू प्रसाद, सुधीर, विश्वनाथ दुबे आदि उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत कम्हरिया बुजुर्ग की बैठक प्राथमिक विद्यालय प्रथम में हुई।
बैठक में 221 में 13 अपात्र निकाले गए व 141 पात्रों का चयन किया गया। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी मजहर अब्बास रिजवी, ग्राम प्रधान रामधनी, रोजगार सेवक रमेश विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान तिलकराम यादव, अब्दुल समद, छेदी प्रसाद, रमाकान्त रामअजोरे, सुनील कुमार आदि रहे।
कम्हरिया खुर्द के प्राथमिक विद्यालय पर हुई बैठक में पर्यवेक्षक दयासागर, ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम मणि, ग्राम प्रधान आरती सिंह, रोजगार सेवक नीतू सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, प्रमान सिंह, शरद कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।