भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 गुरु गोरक्षनाथ नगर (डोलवा) में हो रहे सीसी सड़क के निर्माण का शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने निरीक्षण किया। लगभग 350 मीटर सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
इसकी लागत लगभग 35 लाख रुपये है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य का जायजा लिया। संवाद